राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व परिषद विभाग ने राज्य में भूमि अभिलेखों को डिजिटल पोर्टल upbhulekh.gov.in की शुरुआत की है। इस पोर्टल को प्रारंभ दिनांक 2 मई 2016 से हुई थी, जिसे अब उत्तर प्रदेश की समस्त तहसीलों में अब लागू कर दिया गया है.
Bhulekh UP (भूलेख उत्तरप्रदेश ) ऑनलाइन पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिक खसरा खतौनी नकल यानि रियल टाइम खतौनी, अधिकार अभिलेख नकल, भू नक्शा, खसरा नंबर, खतौनी ,गाटा संख्या और भूमि उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
Bhulekh Area Calculator
विषय सूची
भूलेख क्या है?
भूलेख शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है - "भू" (भूमि) और "लेख" (अभिलेख)। इस प्रकार भूलेख का अर्थ है "भूमि का अभिलेख"। UP Bhulekh उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक भूमि अभिलेख पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिक अपने भूमि अभिलेख (खसरा खतौनी) ऑनलाइन देख सकते हैं। यह पोर्टल राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जाता है और यह नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराता है।
भूलेख का उद्देश्य
इस भूलेख पोर्टल की मदद से लोगों का समय बचता है और उनके जमीन संबंधित काम जैसे की जमीन रिकॉर्ड और नक्शा, आदि जल्दी हो जाता है। इस पोर्टल की मदद से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आती है जिससे भ्रष्टाचार में सुधार हुआ है, और इससे लोग घर बैठे ऑनलाइन खसरा खतौनी देख रहे हैं।
महत्वपूर्ण बातें
- भूलेख पोर्टल पर सभी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं
- आप अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं
- खसरा खतौनी की नकल डाउनलोड कर सकते हैं
- भू-नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं
UP Bhulekh खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें
वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाएं।
Visit UP Bhulekh Portal
सेवा का चयन
होमपेज पर "खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखे" विकल्प पर क्लिक करें।
कैप्चा कोड दर्ज करें
दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और "Submit" बटन पर क्लिक करें।
स्थान का चयन
अपना जनपद, तहसील और ग्राम चुनें।
खोज का प्रकार चुनें
निम्न में से एक विकल्प चुनें:
- खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजे
- खाता संख्या द्वारा खोजे
- खातेदार के नाम द्वारा खोजे
- नामांतरण दिनांक से खोजे
जानकारी दर्ज करें
चुने गए विकल्प के अनुसार जानकारी दर्ज करें और "खोजे" बटन पर क्लिक करें।
खतौनी देखें
सूची में से अपना खसरा/खाता चुनें और "उद्धरण देखे" बटन पर क्लिक करें।
कैप्चा पूरा करें
कैप्चा कोड दर्ज करके "Continue" बटन पर क्लिक करें।
खतौनी प्राप्त करें
अब आपके सामने खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल आ जाएगी।
महत्वपूर्ण सूचना
- खतौनी देखने से पहले खाता संख्या, खसरा संख्या और खातेदार संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी का ध्यान रखें
- आप खतौनी को प्रिंट करके या डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं
- यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है
UP Bhulekh भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाएं।
Visit UP Bhulekh Portal
सेवा का चयन
होमपेज पर "भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने" विकल्प पर क्लिक करें।
स्थान का चयन
अपना जिला, तहसील और गांव चुनें।
गाटा नंबर दर्ज करें
गाटा नंबर दर्ज करके "खोजें" विकल्प पर क्लिक करें।
गाटा नंबर पर क्लिक करें
जिस गाटे में विवाद देखना चाहते हैं, उस गाटे नंबर पर क्लिक करें।
परिणाम देखें
यदि गाटे में कोई विवाद नहीं है तो संदेश दिखेगा कि "कोई विवाद नहीं है"।
नोट
यदि आपके द्वारा दर्ज किए गाटे पर कोई विवाद चल रहा है, तो आपको उसके बारे में यहाँ सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
UP Bhulekh भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाएं।
Visit UP Bhulekh Portal
चरण 2: सेवा का चयन
होमपेज पर "भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने" विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3: कैप्चा कोड दर्ज करें
दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और "Submit" बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: स्थान का चयन
अपना जिला, तहसील और गांव का चयन करें।
चरण 5: गाटा नंबर दर्ज करें
जिस भूखंड/गाटे की विक्रय स्थिति जाननी है, उसका गाटा नंबर दर्ज करें।
चरण 6: खोजें बटन पर क्लिक करें
"खोजें" बटन पर क्लिक करके विक्रय स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।
चरण 7: विक्रय स्थिति देखें
अब आपके सामने भूखंड/गाटे की विक्रय स्थिति की पूरी जानकारी आ जाएगी।
विक्रय स्थिति में उपलब्ध जानकारी
- भूखंड/गाटे का पूरा विवरण
- विक्रय की तारीख और समय
- खरीदार और विक्रेता का विवरण
- विक्रय राशि की जानकारी
- रजिस्ट्री विवरण
- विक्रय दस्तावेज संख्या
- विक्रय की वर्तमान स्थिति
महत्वपूर्ण सूचना
- विक्रय स्थिति जानने के लिए आपके पास गाटा नंबर होना आवश्यक है
- यदि भूखंड का विक्रय हुआ है तो आपको खरीदार का पूरा विवरण मिलेगा
- विक्रय स्थिति की जानकारी वास्तविक समय में अपडेट होती है
- यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है
विशेष लाभ
इस सेवा के माध्यम से आप किसी भी भूखंड/गाटे की विक्रय स्थिति की जांच कर सकते हैं, जिससे आपको जमीन खरीदने या बेचने से पहले उसकी पिछली विक्रय गतिविधियों के बारे में पता चल सके। यह संपत्ति के लेन-देन में पारदर्शिता लाता है और धोखाधड़ी की संभावना को कम करता है।
भू-नक्शा देखें (Bhunaksha UP)
वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले UP Bhunaksha की आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर जाएं।
Visit UP Bhunaksha Portalस्थान का चयन
राज्य, जिला, तहसील और गाँव का चयन करें।
नक्शा लोड होगा
संबंधित क्षेत्र का सही तरीके से विवरण दर्ज करने पर भूमि मानचित्र नक्शा लोड हो जाएगा।
प्लॉट नंबर दर्ज करें
प्लॉट (खसरा) नंबर दर्ज करें या नक्शे में दिए गए भूखंडों पर क्लिक करें।
जानकारी देखें
चुने गए प्लॉट की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
प्रिंट निकालें
यदि आप इसका प्रिंट निकालना चाहते हैं, तो "Map Report" विकल्प पर क्लिक करें।
भू-नक्शा मे उपलब्ध जानकारी
- भूखंड का पूरा नक्शा
- प्लॉट का आकार
- मालिक का विवरण
- गाटा संख्या
- हिस्सेदारों की संख्या
- कृषि भूमि, बंजर, सरकारी भूमि की जानकारी
- नवीन परती, नाला, खेत खलियान, कुआ आदि के बारे में जानकारी
मोबाइल एप्लिकेशन
भूलेख यूपी में एक मोबाइल एप्लिकेशन भी है जो उपयोगकर्ताओं के लिए चलते-फिरते जानकारी प्राप्त करना और भी सुविधाजनक बनाता है। आप भूलेख यूपी मोबाइल एप्लिकेशन को Google Play Store से "भूलेख ऐप डाउनलोड" खोजकर डाउनलोड कर सकते हैं। उपयोगकर्ताओं को हमेशा आधिकारिक ऐप को ही डाउनलोड करना चाहिए । अज्ञात स्रोतों से ऐप डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि इससे आपके डेटा की सुरक्षा जोखिम में पड़ सकती है।
महत्वपूर्ण
भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क हैं। किसी भी प्रकार की शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
| Bhulekh (State-wise) | |||||
| Bhulekh UK (Uttarakhand) | Uttar Pradesh | ||||
| छत्तीसगढ़ भूलेख | Odisha bhulekh | ||||
| Madhya Pradesh | - | ||||
उत्तर प्रदेश - भूमि प्रकार सूची
उत्तर प्रदेश में भूमि के उपयोग और स्वामित्व के आधार पर विभिन्न प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है।
| भूमि प्रकार | भूमि प्रकार का विवरण | कोड |
|---|---|---|
| 1 | ऐसी भूमि जो सरकार द्वारा भूमि के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किया जाता है, और इसे खेती के लिए उपयोग किया जाता हो। | 11 |
| 1-क | ऐसी भूमि जो संक्रमणीय भूमिधारकों के स्वामित्व में हो और हस्तांतरण के लिए पात्र हो। | 12 |
| 1-ख | ऐसी भूमि जो गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत व्यक्तियों को प्रदान की गई हो। | 14 |
| 2 | ऐसी भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरों के स्वामित्व में हो और हस्तांतरण के लिए उपयुक्त न हो। | 21 |
| 3 | ऐसी भूमि जो असामियों के उपयोग और अधिकार में आती हो। | 31 |
| 4 | ऐसी भूमि जिसका खसरे में पूर्व में कोई स्वामी दर्ज नहीं है और जो बिना राजस्व के उपयोग में है। | 41 |
| 4-क | ऐसी भूमि अधिकतम जोत सीमा अधिनियम के तहत अर्जित, निश्चित अवधि के लिए पट्टे हो । | 42 |
| 5-1 | ऐसी भूमि जो कृषि योग्य भूमि - नई परती (परती जदीद) हो । | 51 |
| 5-2 | ऐसी भूमि जो कृषि योग्य भूमि, पुरानी परती (परती कदीम) हो । | 52 |
| 5-3-क | ऐसी भूमि जो कृषि योग्य बंजर - इमारती लकड़ी के वन हो । | 53 |
| 5-3-ख | ऐसी भूमि जो कृषि योग्य बंजर - अन्य प्रकार के वृक्ष, झाड़ियां, झुंड आदि हो । | 54 |
| 5-3-ग | ऐसी भूमि जो कृषि योग्य बंजर - स्थाई पशु चराई आदि हो । | 55 |
| 5-3-घ | ऐसी भूमि जो कृषि योग्य बंजर - छप्पर छाने की घास और बांस हो । | 56 |
| 5-3-ङ | ऐसी भूमि जो बंजर, अन्य कृषि योग्य हो । | 57 |
| 5-क (क) | ऐसी वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परंपरागत वन निवासी (वनाधिकार अधिनियम 2006) के तहत कृषि हेतु वनाधिकार दिए गए हों। | 58 |
| 5-क (ख) | ऐसी वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परंपरागत वन निवासी (वनाधिकार अधिनियम 2006) के तहत आबादी हेतु वनाधिकार दिए गए हों। | 59 |
| 5-क (ग) | ऐसी वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परंपरागत वन निवासी (वनाधिकार अधिनियम 2006) के तहत सामुदायिक वनाधिकार दिए गए हों। | 60 |
| 6-1 | ऐसी भूमि अकृषिक भूमि - जलमग्न हो । | 61 |
| 6-2 | ऐसी भूमि जो अकृषिक भूमि - स्थल, सड़कें, रेलवे, भवन आदि। | 62 |
| 6-3 | ऐसी भूमि जो कब्रिस्तान और श्मशान (मरघट)। | 63 |
| 6-4 | ऐसी भूमि जो अन्य कारणों से अकृषित हो। | 64 |
| 7 | ऐसी भूमि जो असामियों के अधिकार में हो। | 71 |
| 9 | ऐसे अध्यासीन जिन्होंने बिना अनुमति भूमि पर अधिकार कर लिया हो। | 91 |
🏛️ उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल
डिजिटल भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन सिस्टम की संपूर्ण जानकारी
🏗️ भूलेख पोर्टल का इतिहास
UP Bhulekh (उत्तर प्रदेश) पोर्टल का प्रारंभ 2 मई 2016 को हुई थी। यह भारत के सबसे बड़े राज्यों में से भूमि रिकॉर्ड को डिजिटलीकरण करने वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना है । इस पोर्टल का विकास डिजिटल इंडिया मिशन के तहत किया गया है।
यह पोर्टल वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 350+ तहसीलों में सफलतापूर्वक कार्यान्वित है। यह पोर्टल ने राज्य के नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाया है और भूमि संबंधी कार्यों में आने वाली समस्याओ को कम किया है।
🔧 मुख्य सेवाएं और सुविधाएं
🔧 अन्य सेवाएं
| सेवा का नाम | विवरण |
|---|---|
| भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जाने | भूखंड का यूनिक कोड जानें |
| निष्क्रांत सम्पन्ति | निष्क्रिय संपत्ति की जानकारी |
| शत्रु सम्पन्ति | शत्रु संपत्ति की जानकारी |
| राजकीय आस्थान | राजकीय स्थानों की जानकारी |
| बैंक बंधक डैशबोर्ड | बैंक बंधक जानकारी |
| सरकारी भूमि खोजे | सरकारी भूमि खोजें |
| Vaad UP NIC IN (मुकदमे की स्थिति) | मुकदमे की स्थिति जानें |
✨ पोर्टल के मुख्य लाभ
📞 यूपी भूलेख हेल्पलाइन
यदि आपको भूलेख यूपी ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करते समय कोई समस्या आती है, तो आप सहायता के लिए भूलेख यूपी सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं। भूलेख यूपी संपर्क जानकारी इस प्रकार है:
| ईमेल आईडी | bhulekh-up@gov.in |
| कंप्यूटर सेल | राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
| लैंडलाइन नंबर | +91-522-2217145 |
| मोबाइल नंबर | +91-7080100588 |